पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के बैनर तले सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन संपन्न।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के बैनर तले सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन संपन्न।
एक माह के अंदर लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः चालू नहीं किया गया तो जी० एम० कार्यालय कोलकाता का घेराव।
________________
निम्नलिखित मांगों को लेकर स्टेशन मास्टर सालगाझुरी को धरना के बाद देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
(1) टाटानगर के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए ।

(2) सलगाझुड़ी स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता के आवागमन के लिए खोला जाए।(3) सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर यथा शीघ्र प्रारंभ किया जाय।(4) सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निमार्ण कराया जाय।(5) यात्रियों के लिए संसाधन युक्त विश्राम सेड का निमार्ण कराया जाय।(6) सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निमार्ण कार्य कराया जाय।(7) बारीगोरा रेलवे फाटक के पास ओभर ब्रिज निर्माण शीघ्र कराया जाए।उल्लेखनीय है कि, जब से टाटा नगर कोलकाता रेलवे लाइन बिछाई गई है, तब से, संचालित हो रही, सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन उदघाटन, श्री मान के कर कमलों से, विगत 26 फरवरी 2024 को स्थानीय ग्रामीणों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों,के उपस्थिति में की गई थी, इस लिए इस रेलवे स्टेशन का महत्व और ज्यादा बढ़ गई है, इस क्षेत्र में लगभग 3 लाख की आबादी निवास करती है,

इस स्टेशन से हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी व्यवसाय करने वाले, पत्ता दतुवन बेचने वाले, गरीब लोगों के साथ-साथ, आम यात्रियों का भी आवागमन हजारों की संख्या में होता है।
परंतु बहुत बड़ी आबादी वाले क्षेत्र होने के बाद भी पिछले माह अक्टूबर 2025 से डाउन लाइन एवं अप लाइन में चलने वाली सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सालगाझुड़ी स्टेशन पर नहीं हो रहा है, जिससे आम यात्रियों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में विगत दिनांक 25/112025 को CKP DRM को एक पत्र सौंपा गया था, परन्तु DRM सर का जवाब संतोषजनक नहीं था।

आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को सालगाझुरी रेलवे स्टेशन परिसर पर संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर झारखंड के द्वारा सैकड़ों महिला पुरुषों, समाज सेवियों के द्वारा, सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया, इस धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि अगर सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः नहीं चालू किया गया तो जी० एम० कार्यालय कोलकाता से ले कर दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा।
बीजेपी नेता रमेश हांसदा ने कहा कि रेल प्रशासन की मनमानी के कारण गरीबों का लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया गया है जो अनुचित है, सीपीआई के नेता अनुज ठाकुर ने हर स्तर पर इस आंदोलन को साथ खड़ा रहने एवं आंदोलन करने की बात कहा, धरना प्रदर्शन में JMM नेता दुबराज नाग ने कहा कि 3 लाख आबादी वाली आदिवासी क्षेत्र में स्टेशन को बंद करना DRM के गलत फैसले के कारण हुआ है, समाज सेवी बलदेव भुइयां ने कहा कि 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए स्टेशन भवन का भरपाई कौन करेगा, कांग्रेस नेता रामाकांत करूआ ने जन प्रतिनिधियों को हर स्तर पर आवाज की बात कहा, इस धरना कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुश्री कुसुम पूर्ति, आजसू नेता संजय मालाकार, बीजेपी नेता रमेश बास्के, संजय सिंह, jlkm नेता विनोद आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के मुख्य संयोजक श्री राम सिंह मुंडा ने आए हुए सभी का स्वागत किया एवं विषय को सबों के सामने रखते हुए कहा कि रेल प्रशाशन गंभीरता से विचार नहीं किया तो रेल टेका कार्यक्रम भी किया जाएगा, कार्यकम का संचालन पी० के० करूआ, एवं बबलू करूआ ने संयुक्त रूप से किया, एवं धन्यवाद ज्ञापन तुलसी महतो ने किया।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रकाश सांडील, रुद्र मुंडा, दिलीप सिंह महतो, दिलीप गुप्ता, संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, कन्हैया पांडे, बीजेपी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, दयानंद सिंह बबलू सिंह, संतोष महतो मंगल मुखी, राम मुखी बीजेपी नेता राम प्रसाद जायसवाल, मुखिया सुनीता नाग, अवधेश सिंह विनोद सिंह, रमेश बास्के,आजसू नेता संजय सिंहा, बीजेपी नेता दीपू शर्मा, युवा क्रांति मंच के प्रमुख सौरभ राहुल सिंह अजय सिंह, सुमित कुमार शर्मा, दिलीप गुप्ता, धन सिंह मुंडा, जुझार हो, शिशिर कोले, आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।
आपका विश्वासी
राम सिंह मुंडा
मुख्य संयोजक:– संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर झारखंड
सम्पर्क:– 9608434086, 9934176627

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई