*उपायुक्त के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड एवं ठिठुरन को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर की जा रही अलाव की व्यवस्था, नागरिकों से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील* 

========================

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

*प्रेस विज्ञप्ति- 891/2025*

*20 दिसंबर 2025*

==========================

 

*उपायुक्त के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड एवं ठिठुरन को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर की जा रही अलाव की व्यवस्था, नागरिकों से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की अपील*

———————————–

 

जिले में लगातार बढ़ती ठंड एवं ठिठुरन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नगर निकायों एवं प्रखंड क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं नगर निकायों के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए तथा जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सड़क किनारे सोने वाले लोगों को आश्रयघरों में जगह उपलब्ध कराने, कंबल वितरण का भी निर्देश दिया गया है।

 

जिलेवासियों से अपील की है कि ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियां अवश्य बरतें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त गर्म कपड़ों का उपयोग करें तथा विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों का ध्यान रखें।

 

==========================

*Team PRD (East Singhbhum)*

==========================

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई