*देश का पहला “नेचर-थीम एयरपोर्ट टर्मिनल” अब गुवाहाटी में — प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
*गुवाहाटी :* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए नेचर-थीम टर्मिनल का उद्घाटन किया। लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अत्याधुनिक टर्मिनल सालाना 1.3 करोड़ से अधिक यात्रियों की क्षमता रखता है, जिससे यह उत्तर-पूर्व भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट टर्मिनल बन जाएगा।
यह नया टर्मिनल बांस और ऑर्किड आधारित डिजाइन पर तैयार किया गया है, जो असम की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। इसे पर्यावरण–अनुकूल और ऊर्जा–सक्षम ढांचे के रूप में विकसित किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट नॉर्थ-ईस्ट को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के साथ-साथ दक्षिण–पूर्व एशिया के लिए गेटवे बनेगा।
कुल 5,000 करोड़ रुपये की परियोजना लागत में से 1,000 करोड़ रुपये MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधाओं के विकास पर खर्च किए जाएंगे।
वहीं, असम सरकार ने एयरपोर्ट तक सड़कों के विस्तार के लिए 116.2 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, ताकि यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सके।






