अवैध मादक पदार्थो के बिक्री की रोकथाम एवं उसमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु जमशेदपु पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार ” की साप्ताहिक समीक्षा आज दिनांक 20.12.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक, नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0/थाना प्रभारियों के साथ आयोजित की गई । समीक्षात्मक बैठक में अवैध मादक पदार्थ एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, अवैध हथियार के विरूद्ध की गयी कार्रवाई, लंबित कांडो के निष्पादन हेतु सभी तीन बिन्दुओं (छापामारी/ गिरफ्तारी/ बरामदगी) की समीक्षा की गई एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए ।






