झारखंड सरकार का क्रिसमस तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिसंबर का अग्रिम वेतन

झारखंड सरकार का क्रिसमस तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दिसंबर का अग्रिम वेतन

रांची : झारखंड सरकार ने क्रिसमस पर्व से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दिसंबर माह का वेतन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 23 दिसंबर से ही कर्मचारियों को उनका वेतन मिल जाएगा।

इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा। साथ ही राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी इस निर्णय के दायरे में शामिल हैं।

वित्त विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और वे क्रिसमस का त्योहार पहले से बेहतर तरीके से मना सकेंगे।

सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के हित में उठाया गया सकारात्मक निर्णय माना जा रहा है, जिससे त्योहार के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई