राँची। आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत चुटिया और नामकुम विद्युत शक्ति उपकेंद्र के सभी 11 केवी फीडर से दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक बिजली कटौती की घोषणा की गई है।
बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 केवी लाइन के यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के लिए आवश्यक है।
इस दौरान चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली और नामकुम बस्ती सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।







