जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित डिमना रेजीडेंसी के पास गुरुवार रात एक आरओ प्लांट में भीषण आग लग गई।

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित डिमना रेजीडेंसी के पास गुरुवार रात एक आरओ प्लांट में भीषण आग लग गई।

घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद प्लांट से लपटें और धुएं का गुब्बार उठता देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण प्लांट में एक कर्मचारी द्वारा गैस चूल्हे पर खाना बनाना था।

खाना बनाते समय निकली चिंगारी से पास रखा सामान जल उठा, जिसके बाद आग तेजी से पूरे प्लांट में फैल गई। इस अग्निकांड में पानी की जार, मोटर, पाइप, बिजली उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई