राँची। शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने रेलवे स्टेशन से पटेल चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
आज 17 दिसंबर 2025 को राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
इस दौरान नालियों और स्लैब के ऊपर लगाए गए ठेला, खोमचा और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचे, बांस-बल्ली और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। यह कार्रवाई प्रशासक के निर्देश पर की गई।





