गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटू केमते गांव में एक किराए के कमरे से 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

गुमला। जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटू केमते गांव में एक किराए के कमरे से 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान स्वर्गीय रंजीत सिंह की पुत्री आयशा कुमारी के रूप में हुई है। आयशा पीएम श्री टेन प्लस टू उच्च विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

वह पतराटोली स्थित एक किराए के मकान में अपनी दो सहेलियों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह आयशा की दोनों सहेलियां स्कूल जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान आयशा ने उन्हें बताया कि वह उस दिन स्कूल नहीं जाएगी और गुमला पार्क जाने की बात कही।

इसके बाद वह कमरे में अकेली रह गई। शाम को जब सहेलियां स्कूल से लौटकर कमरे पहुंचीं, तो उन्होंने आयशा को रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई