मानगो थाना में मचा बवाल: सड़क दुर्घटना विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिसकर्मी भी घायल!

मानगो थाना में मचा बवाल: सड़क दुर्घटना विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिसकर्मी भी घायल!

जमशेदपुर के मानगो इलाके में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामूली सड़क दुर्घटना विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचकर एक-दूसरे से भिड़ गए। थाने के अंदर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए। यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए।

घटना मानगो रोड नंबर-1 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो गाड़ियों की आपसी टक्कर के बाद पहले सड़क पर झगड़ा हुआ, फिर दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। लेकिन वहां भी विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी भोला प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) को बुलाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

पहले पक्ष के सईद खान ने आरोप लगाया कि कार टकराने के बाद शायान अहमद और उनके साथी संजू व सरफराज ने उस्तरा से हमला कर दिया, जिससे सैफ अली और अमीर आलम घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्तार अहमद ने दावा किया कि शायान की कार पर रहमत खान और उनके बेटों ने पथराव किया, जिससे संजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

डीएसपी भोला प्रसाद ने कहा:

दोनों पक्षों के बीच पहले सड़क पर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचे और यहां भी झगड़ा हो गया। मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।