*राँची।* कांके थाना क्षेत्र में राँची पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
पेट्रोलिंग टीम वेटनरी कॉलेज रोड स्थित कांके ब्लॉक चौक के पास संदिग्ध स्थिति में दो लोगों को देखा। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।
लेकिन एक अपराधी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। जबकि दूसरे पेडलर को पुलिस ने घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को उसके पास से 33 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला है। गिरफ्तार पेडलर की पहचान संजीव कुमार सिंह किशोरगंज रोड थाना सुखदेवनगर के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर 33 पुड़िया में मिला।
वहीं उसके पास से एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन, एक छोटा चीन निर्मित मोबाइल फोन, 2,000 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह एक अंतरराज्यीय गिरोह का पेडलर है। बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर मंगवाकर राँची के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर बिक्री करता है।





