*राँची।* में एक महिला के द्वारा फर्जी सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राँची पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
फर्जी सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला, बलसोखरा निवासी जमीन कारोबारी साबिर खान, मो. नसीम, इम्तियाज आलम और विक्की खान शामिल है। पूछताछ में आरोपी महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किये हैं।
पुलिस की पूछताछ में ये पता चला कि आरोपी महिला और नसीम खान के बीच साली-जीजा का रिश्ता है। चान्हो निवासी मुदबिर के साथ जमीन कारोबारी साबिर के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी साबिर ने अपने साथ काम करने वाले नसीम से मिलकर उसे फंसाने की प्लानिंग की, जिसके बाद नसीम ने अपनी साली को 50 हजार रुपए दिए।
अपनी जीजा नसीम के कहने पर महिला ने सद्दाम समेत अन्य के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज बेड़ो थाना में दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राथमिकी अभियुक्त के परिजनों ने आईजी से मामले की जांच करने का आग्रह किया। जिसके बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले का उद्भेदन किया।
पुलिस की टीम महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, कड़ाई से पूछताछ के बाद महिला ने पूरी घटना को खुलासा किया। जांच के क्रम में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी महिला लगातार प्राथमिकी अभियुक्तों से केस उठाने के एवज में मोटी रकम की डिमांड कर रही थी।





