*रांची प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित, कार्यकारिणी सदस्यों की काउंटिंग जारी
*रांची :* रांची प्रेस क्लब के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शंभु नाथ ने जीत दर्ज की है। सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा निर्वाचित हुए हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर विपिन उपाध्याय ने सफलता हासिल की है। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य और कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पत्रकारों एवं सदस्यों ने बधाई दी।
वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के पदों की काउंटिंग खबर लिखे जाने तक जारी थी।





