*बलात्कार के झूठे मामले की साजिश का खुलासा, पांच के बाद आरोपी गिरफ्तार*

*बलात्कार के झूठे मामले की साजिश का खुलासा, पांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

*चान्हो :* चान्हो थाना क्षेत्र में पुलिस ने बलात्कार के झूठे मामले की साजिश रचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला के साथ मिलकर साजिश रची गई और पैसों के लेन-देन के माध्यम से फर्जी गैंगरेप का आरोप लगाया गया।

 

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने जानबूझकर फर्जी घटना स्थल चिन्हित किया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। मामले में यह भी सामने आया कि एक प्रभावशाली आरोपी ने अपने सामाजिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए जांच को प्रभावित करने की कोशिश की, जिससे अनुसंधान में बाधा उत्पन्न हुई।

 

पुलिस की सख्त पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच का अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई