प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: १२-१२-२५
स्थान: जमशेदपुर
आवारा पशु एवं सांड पकड़ने का अभियान शुरू — आज 2 सांड पकड़े गए
जेएनएस द्वारा शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए आवारा पशु एवं सांड पकड़ने के विशेष अभियान के तहत आज 2 सांडों को पकड़कर सुरक्षित रूप से तातानगर गौशाला भेजा गया
यह अभियान उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान में जूस्को (JUSCO) की विशेषज्ञ टीम, पशुपालन विभाग, एवं गौशाला संचालक की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से भाग ले रही है।
उप नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि:
• व्यस्त मार्गों, बाजार क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
• पकड़े गए सभी पशुओं का उचित दस्तावेजीकरण कर उन्हें गौशाला में सुरक्षित रखा जाए।
• अभियान की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि कार्य की निरंतर समीक्षा होती रहे।
JNAC ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ें और किसी भी आवारा पशु की सूचना निगम के कंट्रोल रूम में तुरंत उपलब्ध कराएँ।





