आज बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के निवासियों ने एकजूटता का प्रदर्शन करते हुए निर्णय लिया है कि 14 दिसंबर को बर्मामाइंस कारखाना का गेट जाम करेंगे और तभी भी बात नहीं बनी, तो उपायुक्त कार्यालय और टाटा स्टील के एम डी के घर के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे।

जमशेदपुर, 12 दिसंबर।

 

आज बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती के निवासियों ने एकजूटता का प्रदर्शन करते हुए निर्णय लिया है कि 14 दिसंबर को बर्मामाइंस कारखाना का गेट जाम करेंगे और तभी भी बात नहीं बनी, तो उपायुक्त कार्यालय और टाटा स्टील के एम डी के घर के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे

 

रामबाबू तिवारी एवं सरदार सोमू ने बताया कि यहां पर बड़ी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी रहती है। धूल पूरे ईस्ट प्लांट बस्ती और आसपास के क्षेत्र में फैली रहती है। इसके घातक प्रभाव से कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही है। बराबर दुर्घटनाएं होती रहती है।

 

बर्मामाइन्स जाम रहने के कारण कई लोगों का ट्रेन छूट जाता है। कई लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कत होती है। इसलिए सड़क को भी ठीक किया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया जाए। रास्ता जो खराब है, उसे भी बनाया जाए। नहीं तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

 

बाइट – स्थानीय नेता रामबाबू तिवारी

 

बाइट – स्थानीय नेता सरदार सोमू

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई