*राँची।* नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने राउरकेला (ओडिशा) में हुई चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में अहम खुलासा किया है।

*राँची।* नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने राउरकेला (ओडिशा) में हुई चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में अहम खुलासा किया है

 

एनआईए की जांच में पता चला है कि झारखण्ड और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक की लूट की थी।

 

एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि ये आरोपी लगभग 200 विस्फोटक पैकेट (एक में 20 किलोग्राम) की लूट की आपराधिक साजिश, योजना और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

 

इस मामले में एनआईए ने 11 नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल किया है। इनमें झारखण्ड के सारंडा में सक्रिय एक करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल, जरजा मुंडा, अनमोल, रमेश उर्फ अनल दा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा, रवि, राजेश, सोहन और अप्टन शामिल हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई