*पटना में 5 करोड़ रंगदारी कांड का खुलासा, रांची से JSA क्लर्क गिरफ्तार*

*पटना में 5 करोड़ रंगदारी कांड का खुलासा, रांची से JSA क्लर्क गिरफ्तार

 

*रांची/पटना:* पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के बिल्डर अनुपम कुमार से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने वाले गिरोह का पटना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में रांची से शुभम राजन नाम के युवक को गिरफ्तार कर पटना लाया है। शुभम झारखंड खेल प्राधिकरण में क्लर्क के रूप में काम करता है और रांची के खेलगांव में रहता है।

 

जांच में पता चला कि रंगदारी कॉल शुभम के मोबाइल से की गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि फोन पटना पुलिस का बर्खास्त सिपाही लाली सिंह उर्फ वेद निधि ने किया था। लाली सिंह कई गंभीर मामलों का आरोपी है और इन दिनों रांची में रहता है।

 

पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले लाली सिंह ने मोबाइल रिचार्ज न होने का बहाना बनाकर शुभम का फोन लिया और उसी से बिल्डर को धमकी दी। बिल्डर अनुपम कुमार ने 6 दिसंबर को थाने में FIR दर्ज कराई थी।

 

FIR में कहा गया है कि लाली सिंह ने उनसे 5 करोड़ रुपये या फिर खरीदी जा रही जमीन का आधा हिस्सा अपने नाम करने की मांग की। पैसे न देने पर उसने दानापुर के दीपक मेहता हत्याकांड जैसी कार्रवाई करने की धमकी भी दी। पुलिस अब मामले के दूसरे आरोपी और मास्टरमाइंड लाली सिंह की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई