*पलामू।* पाकी थाना क्षेत्र के सालिमदिरी के एनवा मैनवा जंगल से एक अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है।

*पलामू।* पाकी थाना क्षेत्र के सालिमदिरी के एनवा मैनवा जंगल से एक अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है

 

फैक्ट्री का बिहार कनेक्शन निकलकर सामने आया है। अवैध फैक्ट्री में तैयार कर शराब को बिहार के इलाके में सप्लाई किया जाता है। पुलिस ने अवैध शराब के फैक्ट्री संचालन के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

 

जबकि भारी मात्रा में शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को बरामद किया है। एक कार से पांकी के बलियारी होते हुए बिहार के इलाके में शराब की सप्लाई होने वाली है।

 

इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने पांकी में गाड़ियों की तलाशी शुरू की थी। इसी क्रम में एक कार से 28 पेटी अवैध शराब को बरामद किया गया।

 

पुलिस ने अवैध शराब के मामले में पांकी थाना क्षेत्र के बंगलाडीह के आरिफ अंसारी, एजाज आलम, लातेहार के बरवैया के राहुल प्रसाद, पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील प्रसाद को गिरफ्तार किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई