टाटा कमांड एरिया रजिस्ट्री मामले पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने की विधायक पूर्णिमा साहू के पहल की सराहना

टाटा कमांड एरिया रजिस्ट्री मामले पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने की विधायक पूर्णिमा साहू के पहल की सराहना

जमशेदपुर। टाटा कमांड एरिया में आठ वर्षों से बंद पड़ी लीज रजिस्ट्री के मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने इस महत्वपूर्ण और जनसरोकार से जुड़े विषय को अत्यंत तार्किकता और मजबूती के साथ सदन में रखा है। पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि रजिस्ट्री बंद होने से शहर की जनता वर्षों से कई परेशानियों का सामना कर रही है, वहीं राज्य सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में विधायक द्वारा उठाया गया यह मुद्दा जनता की वास्तविक पीड़ा को सदन तक ले जाने वाला कदम है।

 

गुंजन यादव ने कहा कि विधायक का यह प्रयास जमशेदपुरवासियों को राहत दिलाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार तकनीकी अड़चनों को दूर करते हुए जल्द रजिस्ट्री प्रक्रिया बहाल करेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई