*रामगढ़।* पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शनि करमाली उर्फ शनि लोहरा को गिरफ्तार कर लिय।
यह मामला रामगढ़ के मनोज कुमार साव के घर से 12 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी से जुड़ा है।
बरामद सामान में सोने की 4 कानबाली, 1 जोड़ा सोने का झुमका, 1 सोने का मांगटीका, सोने का नथिया, 2 चांदी की लॉकेट, 1 चांदी की चेन, 2 जोड़ी चांदी की बिछिया, नकद 4,12,350 रुपए व मोबाइल शामिल है।





