दिनांक 09.12.2025 को शाम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय, नगर के नेतृत्व में गोलमुरी थाना के द्वारा समय करीब 20:35 बजे थाना रोड़ नामदा बस्ती अवस्थित मकान नं0-45 में विधिवत् छापामारी किया गया।

गोलमुरी थाना काण्ड संख्या-170/2025, दिनांक 09.12.2025, धारा-17 (a)/21(a)/22(a)/29 NDPS Act
दिनांक 09.12.2025 को शाम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय, नगर के नेतृत्व में गोलमुरी थाना के द्वारा समय करीब 20:35 बजे थाना रोड़ नामदा बस्ती अवस्थित मकान नं0-45 में विधिवत् छापामारी किया गया। घर में उपस्थित एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये युवक का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम शुभम सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रभाकर सिंह, पता-क्वा०नं0-45, थाना रोड़, नामदा बस्ती, थाना-गोलमुरी बताया। तत्पश्चात् श्री सुनील कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर महोदय द्वारा अपना परिचय देते हुए नियमानुसार जमा तलाशी लिया गया। उक्त युवक शुभम कुमार के दाहिने पॉकेट में रखा (01) 500/-रू० का एक नोट, (02) जिंस के आगे पॉकेट में एक पॉलिथिन का पैकेट मिला, जिसको खोल कर देखने पर कागज के 21 पुड़िया (15 बड़ा पुडिया एवं 08 छोटा पुड़िया) में ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ था, जिसका वजन करीब 03 ग्राम पाया गया। (03) जिन्स के दाहिने पॉकेट में नोटिस का मूल प्रति, (04) कमरा में एक स्काई ब्लू रंग का मोटोरोला कम्पनी का एक मोबाईल बरामद हुआ। बरामद पदार्थ (ब्राउन सुगर) से संबंधित कागजात की मांग करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। तत्पश्चात् शुभम सिंह को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 10.12.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शुभम सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता-प्रभाकर सिंह, पता-क्वा०नं0-45, थाना रोड़, नामदा बस्ती, थाना-गोलमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
अपराधिक इतिहास :-
(01) बर्मामाईन्स थाना काण्ड संख्या-21/2017, दिनांक 17.07.2017, धारा-420/34 भा०द०वि० एवं 33 बंगाल जुआ अधिनियम।
बरामद सामान:-
(01) 500/-रू० का एक नोट,
(02) जिंस के आगे पॉकेट से 21 पुड़िया में ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ था, वजन करीब 03 ग्राम
(03) कमरा में एक स्काई ब्लू रंग का मोटोरोला कम्पनी का एक मोबाईल
छापामारी टीम में शामिल सदस्य :-
01 श्री सुनील कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, नगर।
02 श्री संजय सुमन, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गोलमुरी।
03 पु०अ०नि० इन्द्रदेव राम,
04 पु०अ०नि० गौरव सिंह,
05 पु०अ०नि० सोनी कुमारी
०प्र०अ०नि० अजीत प्रकाश,
07
स०अ०नि० नन्दू कुंकल
08
गोलमुरी थाना सशस्त्र बल

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई