रांची। पिस्का मोड़ के पास नशे में धुत्त छह लोगों ने डॉ आकाश मिश्रा के साथ मारपीट की। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। शीशा चकनाचूर कर दिया।वे केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं और रातू के काठीटांड के रहने वाले हैं। घटना में सहायक प्राध्यापक के शरीर के विभिन्न अंगों में अंदरूनी चोट लगी है। मारपीट के बाद अपराधियों ने एक स्कूटी सवार को भी रोका। पैसे की मांग करने पर स्कूटी सवार ने इंकार कर दिया, जिसके बाद अपराधियों ने उनकी स्कूटी लूट ली और मारपीट कर उसे भाग दिया और हमलावर भी भाग निकले।
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची की बिगड़ती व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए उसके खोए हुए गौरव को वापस लाने के लिए सरकार और संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि रांची की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना आवश्यक है। इसी क्रम में कोर्ट ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि समिति की पहली बैठक 10 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे महाधिवक्ता राजीव रंजन के कार्यालय में आयोजित की जाए।





