*दुमका।* जिला में सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर बिहार के मोतीहारी में 80 हजार रुपए में बेच देने का मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है
नाबालिग की बरामदगी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर आज सोमवार को जेल भेज दिया। जिसमें एक युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में मोतीहारी जिला के राजेफुर थाना क्षेत्र के सगहरी गांव के अरुण सिंह, चुड़की देवी, पार्वती देवी (दुमका के सरैयाहाट थाना क्षेत्र की रहनेवाली) और गोड्डा जिला के बक्सरा गांव की पिंकी देवी शामिल हैं।





