*जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 हेतु परीक्षा केंद्रों व मूल्यांकन केंद्रों के चयन के संबंध में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश*

========================

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर*

*प्रेस विज्ञप्ति- 846/2025*

*08 दिसंबर 2025*

==========================

 

*जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 हेतु परीक्षा केंद्रों व मूल्यांकन केंद्रों के चयन के संबंध में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश

———————————–

 

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों तथा मूल्यांकन केंद्रों के चयन पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा तथा नकल-रोधी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियाँ समयपूर्व पूरी कर ली जाएं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की सुविधा, सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा हेतु निर्देशित किया।

 

 

धालभूम अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा केंद्र: 44 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र: 22 और घाटशिला अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा केंद्र: 23, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र: 12 प्रस्तावित हैं। माध्यमिक परीक्षा में 30,029 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 24,091 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि परीक्षा 2026 के फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, विधायकगण के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

==========================

*Team PRD (East Singhbhum)*

==========================

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई