*स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025*
जमशेदपुर के गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में 01 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 में देशभर से आए कारीगरों की विविध पारंपरिक कलाओं को लोग विशेष रूप से सरह रहे हैं। इसी कड़ी में मणिपुर के Panthoibi Handloom & Handicraft Co-operative Society, Manipur द्वारा स्टॉल संख्या 11 पर लगाई गई प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।
मणिपुर की पारंपरिक बुनकरी कला को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल पर उत्तरी मणिपुर, इम्फाल की कारीगर श्रीमती थोइबिसना देवी द्वारा तैयार किए गए ऊनी शॉल, स्टोल एवं चादर की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। विशिष्ट डिज़ाइन, बारीक बुनाई और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत मिश्रण आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है।
स्टॉल की मुख्य आकर्षण विशेषताएँ:
पारंपरिक मणिपुरी ऊनी शॉल, स्टोल एवं चद्दर
मूल्य सीमा: ₹350 से ₹2500
स्थानीय परंपरा को संजोते हुए प्रामाणिक एवं हस्तनिर्मित वस्त्र
कारीगरों को सशक्त बनाने वाली सहकारी समिति
डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध
नागरिकों से आग्रह है कि बड़ी संख्या में एक्सपो का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कलाओं का अवलोकन करें तथा स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कारीगरों द्वारा निर्मित शुद्ध हस्तनिर्मित उत्पादों को अपनाकर उनकी जीवन आजीविका को समर्थन दें।






