जमशेदुपुर पुलिस को मिली बढ़ी राफालता, एम०जी०एम० थाना की पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ हत्या की योजना बना रहे शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।

जमशेदुपुर पुलिस को मिली बढ़ी राफालता, एम०जी०एम० थाना की पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ हत्या की योजना बना रहे शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।
दिनांक-07.12.2025 की रात्रि वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम-तुरियाबेड़ा नियर डी.पी.एस. स्थित एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र अपने घर में छुपाकर रखा है तथा किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की योजना बना रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा एवं थाना प्रभारी एम०जी०एम० के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर ग्राम-तुरियाबेड़ा से राहुल महतो नामक युवक को अवैध देशी कट्टा के साथ घर दबोचा गया। पकड़ाये युवक राहुल महतो ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि जुलाई-2025 में वह मुम्बई स्थित लीड होटल, दादर खंडाला में बार टेंडर पर काम करता था, वहीं पर करमा उर्फ कर्मदेव शर्मा, जो संकोसाई, ओलीडीह थाना क्षेत्र का निवासी है, को बार टेंडर का काम दिलवाया था। करमा उर्फ कर्मदेव शर्मा ने होटल के जी.एम. से झूठी शिकायत कर राहुल महतो को ही काम से निकलवा दिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया और राहुल ने करमा को जान से मारने की धमकी भी दिया। करमा की हत्या करने के लिए वह बिहार से देशी कट्टा खरीद कर लाया था और अपने घर में छुपाकर रखा और गोली की व्यवस्था में लगा था। तबतक पुलिस ने दिनांक 08.12.2025 को अवैध देशी क‌ट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अवैध आग्नेयास्त्र रखे जाने के संबंध में एम०जी०एम० थाना कांड सं0-182/2025, दि०-08.12.2025, बारा-25(1-8) (a), 26 ArmsAct. दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
1. राहुल महतो, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता युद्धिष्ठिर महतो, पता-सुरियानेढ़ा, नियर दिल्ली पब्लिक स्कूल, बाना-एम०जी०एम०, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
बरामद समाग्री :-
1. एक लोहे का निर्मित लकड़ी बेट लगा हुआ देशी कट्टा
आपराधिक इतिहास
1. एम०जी०एम० थाना कांड स०-91/2025, दि०-06.06.2025, धारा-331 (4), 305 बी०एन०एस०, (तुरियाबेड़ा गाँव में ही पंडित जी के घर में अपने आपराधिक साथी आशोक सिंह, आलोक सिंह एवं तापस जेना के साथ टी.वी. एवं जी.ओ. फाईवर इत्यादि चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है।)
छापामारी दल में शामिल सदस्य :-
1. श्री बचनदेव कुजूर, पु०उपाधीक्षक पटमदा,
2. श्री सचिन कुमार दास, पु०नि०-सह-था०प्र० एम०जी०एम०,
3. पु०अ०नि० प्रदीप वर्मा, एम०जी०एम० थाना।
4. स०अ०नि० नरेन्द्र बिहारी सिंह, एम०जी०एम० थाना।
३. आरक्षी-2154 अनिल रविदास, एम०जी०एम० थाना,
6. गृ०२०चा०-4003 मोनू कुमार, एम०जी०एम० थाना।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई