*राँची।* टाटीसिलवे के पॉल तिग्गा नामक व्यक्ति के साथ 4 लाख 28 हजार रुपए की अवैध निकासी की गई।

*राँची।* टाटीसिलवे के पॉल तिग्गा नामक व्यक्ति के साथ 4 लाख 28 हजार रुपए की अवैध निकासी की गई

 

यह ठगी एक फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर भेजे गए APK लिंक के जरिए की गई। पीड़ित पॉल तिग्गा ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में “आरटीओ चालान” नाम से एक संदिग्ध APK फाइल भेजी गई थी। इसे वास्तविक चालान समझकर उन्होंने लिंक को खोल लिया।

 

लिंक इंस्टॉल होते ही उनके बैंक खाते से बड़ी राशि गायब हो गई, घटना के बाद पॉल तिग्गा ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई