*#YesToLife…..#NoToDrug*
=================
*सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या:-683/2025*
*शनिवार, 06 दिसंबर 2025*
========================
आज उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण कार्यालय के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में शिक्षा विभाग एवं समा कल्याण के समन्वय में क्रियांवित आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालय को-लोकेशन और सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्वि योजना की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के अपार आई0डी0 पंजीकरण की स्थिति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा कार्यादेश अंतर्गत की जा रही शौचालय निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति की सुविधा की प्रगति, आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतिकरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की स्थिति, लाभुकों का FRS, पोषण ट्रैकर के सभी संकेतकों, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं समर कार्यक्रम पर समीक्षा की गई।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यापालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता चाईबासा एवं चक्रधरपुर, कार्यापालक अभियंता, विद्युत चाईबासा एवं चक्रधरपुर, कार्यापालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियाजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे।
=====================
*● To reach Police, Fire & Medical Services, Dial- 112*
=================
*Team PRD West Singhbhum, Chaibasa*
=======================







