*ब्रेकिंग*
*हेवई पंचायत के हेठ दोहर के कुआँ में मिला शव, हत्या कर कुआँ में फेंक देने की आसंक*
*लापता व्यक्ति का शव कुआं से मिलने पर परिजनों के बीच हाहाकार!!*
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंगवरी गांव निवासी सीताराम साव पिता चिंतामण साव पिता उम्र 54 वर्ष का शव 6 दिसम्बर को हेवई गांव के हेठ दोहर स्थित एक कुआं से मिला है! घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति 5 दिसंबर को रात्रि दस बजे अपने गोतिया के घर दशकर्मा कार्यक्रम में गया था! जिसके बाद घर ना लौटा ! लापता होने के उपरांत काफी खोजबीन किया जा रहा था! 6 दिसम्बर को सूचना मिली कि हेवई गांव के हेठ दोहर स्थित कुआं में शव पड़ा है! शव मिलने के पूर्व 6 दिसम्बर के अहले सुबह केरेडारी थाना में गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिए थे! जिस पर केरेडारी पुलिस और परिजन ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन कर रहे थे! अचानक एका एक कुआं से शव मिलने से परिजनों के बीच सनसनी फैल गई! घटना की सूचना पर केरेडारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी थी! और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है!







