रांची में चल रहे कथित फर्जीवाड़े को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर गंभीर आरोप*

*रांची में चल रहे कथित फर्जीवाड़े को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर गंभीर आरोप

 

*रांची।* झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के फेसबुक वॉल पर एक यूज़र के कमेंट ने सनसनी फैला दी है। सोनू कुमार झा नामक फेसबुक यूज़र ने अपने टिप्पणी में दावा किया है कि रांची के आसपास अवैध तरीके से हजारों लड़के-लड़कियों को रखा जा रहा है। उन्हें अन्य जिलों और राज्यों से नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाता है और पहुंचने के बाद 20–25 हजार रुपये तक की ठगी की जाती है।

 

कमेंट में लिखा गया है कि इन युवाओं का कथित रूप से ‘माइंड-वॉश’ कर दूसरे लोगों को भी पैसे लेकर बुलाने के लिए कहा जाता है। आरोप में यह भी दावा किया गया है कि ललपुर, नगरी, पंडरा, कांके समेत कई इलाकों में करीब 10 हजार से अधिक युवाओं को रखा गया है, जहाँ प्रतिदिन उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड करने की ट्रेनिंग दी जाती है और उनसे फ्रॉड करवाया जाता है।

 

पोस्ट में आगे लिखा है कि यदि ये 10 हजार लोग प्रतिदिन सैकड़ों अन्य लोगों को कॉल कर ठगी करने की कोशिश करते हैं, तो प्रतिदिन करोड़ों की ठगी की आशंका बनती है। कमेंट में आरोप लगाया गया है कि कुछ स्थानीय लोग और स्थानीय प्रशासन के लोग भी इस नेटवर्क के साथ जुड़े हो सकते हैं।

 

यूज़र ने लिखा है कि यह नेटवर्क न सिर्फ लोगों से धोखाधड़ी कर रहा है, बल्कि युवाओं का कीमती समय भी बर्बाद कर रहा है और रांची जैसे शहर की छवि को खराब कर रहा है।

 

(नोट: यह खबर यूज़र द्वारा किए गए कमेंट में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.)

Leave a Comment