आज पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई-

*#YesToLife…..#NoToDrug*

=================

*सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या:-681/2025*

*शनिवार,06 दिसंबर 2025*

=================

आज पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकेट्टा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता श्री देवेंद्र कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता श्री कुमार हर्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार अग्रवाल, सचिव श्री सुब्रतो सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश केडिया, कोषाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा भाग लिया गया। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त के द्वारा सितंबर 2023 में चुनाव के माध्यम से गठित प्रबंधन समिति के द्वारा अब तक चलाए गए कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में बताया गया कि जिला अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कुल सदस्यों की संख्या वर्तमान में 646 है।

 

बैठक में उपायुक्त के द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा के उपरांत निर्देश दिया गया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई के भवन के लिए चिन्हित जमीन से संबंधित समस्याओं का निराकरण आगामी एक सप्ताह में सुनिश्चित कर तत्काल वर्तमान कार्यालय परिसर में विद्युत कनेक्शन को भी नियमानुसार बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का अपना भवन रहना लाजमी है। इसके लिए यथाशीघ्र प्रस्तावित भवन का लेआउट भी तैयार करवाया जाए। बैठक में उपायुक्त के द्वारा कहा गया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों में निरंतरता लाया जाए और इसके लिए मेंबरशिप ड्राइव का भी आयोजन किया जाए। इस दौरान जिला वासियों से अपील किया गया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का मेंबर बनने को इच्छुक व्यक्ति भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई- पश्चिमी सिंहभूम, मधु बाजार-चाईबासा स्थित कार्यालय में संपर्क कर सदस्यता ले सकते हैं।

 

बैठक में उपायुक्त के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई की के प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से विद्यालयों/महाविद्यालय में लाइफ सेविंग, फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी आदि विषयों पर कार्यक्रमों का आयोजन कराने, विशेष कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्लड डोनेशन कैंप जैसे- महत्वपूर्ण आयोजनों को शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाने, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी- जिला इकाई की उप शाखा- चक्रधरपुर का चुनाव कराने, मासिक बैठक का आयोजन सहित विभिन्न विविध बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त जन सरोकार गतिविधियों के क्रियान्वयन से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की व्यापकता जिले वासियों के बीच होगी और इच्छुक व्यक्ति इससे जुड़कर जनकल्याण के कार्यों में सार्थक सहयोग प्रदान कर सकेंगे।

=================

*● To reach Police, Fire & Medical Services, Dial- 112*

=================

*Team PRD West Singhbhum, Chaibasa*

=================

Leave a Comment