*झारखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी*

*झारखंड में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

 

*रांची :* झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में सर्दी तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

*रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान*

 

राजधानी समेत बोकारो, गिरिडीह, चतरा, खूंटी, लातेहार, पलामू और धनबाद में पछुआ हवा तेज हो रही है, जिसके चलते इन जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। दिन और रात दोनों समय ठंड में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

 

*कोहरे से बढ़ेगी परेशानी*

 

मौसम विभाग के अनुसार, 9 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। कम विजिबिलिटी के कारण लोगों को सुबह यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment