जमशेदपुर/गम्हाड़ीया | किताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव, जो गम्हाड़ीया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत थे, उनके असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने हेतु सशक्त और निर्णायक पहल की गई।

प्रेस विज्ञप्ति

जमशेदपुर/गम्हाड़ीया |
किताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव, जो गम्हाड़ीया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत थे, उनके असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने हेतु सशक्त और निर्णायक पहल की गई

कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा प्रारंभ में मुआवजे को लेकर टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री नितीश कुशवाहा ने परिजनों की ओर से कल से ही लगातार दबाव बनाया और स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

श्री नितीश कुशवाहा के सशक्त नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। मौके पर 6 लाख रुपये नगद एवं 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया।

इस दौरान घाघीडीह मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन और कानूनी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Comment