देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो गंभीर ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है और इसका सीधा असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है। शुक्रवार को

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो गंभीर ऑपरेशनल संकट से गुजर रही है और इसका सीधा असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है। शुक्रवार क इंडिगो की उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। रांची से संचालित एयरलाइन के 18 विमानों में से 11 को रद्द करना पड़ा, जबकि शेष 7 विमान विलंब से उड़ान भर पाए।

 

फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यात्री घंटों लाइन में खड़े होकर जानकारी लेने और टिकट रिफंड कराने में परेशान दिखे।

स्टार टूर एंड ट्रेवल्स के कृष्ण कुमार के मुताबिक, संकट का असर टिकट किराए पर भी पड़ा है। सामान्य दिनों में 8–10 हजार की मिलने वाली टिकटों का किराया अब बढ़कर 25–30 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

 

यात्रियों ने बताया कि लगातार फ्लाइटें रद्द होने से नौकरी, मेडिकल और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। कई लोग एयरलाइन से स्पष्ट जानकारी न मिलने पर नाराज भी दिखे।

Leave a Comment