प्रेस विज्ञप्ति
ग्रेजुएट कॉलेज में B.Ed सत्र 2025 —27 का पढ़ाई शुरू
शिक्षक को अनुशासन एवं समय का ध्यान रखना चाहिए —-डॉ वीणा सिंह प्रियदर्श
द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के B.Ed विभाग में सत्र 2025 —27 का परिचय समारोह आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. उसके बाद सुचित्रा गुहा द्वारा स्वागत गान एवं कुल गीत गाया गया. छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि को गुलदस्ता द्वारा सम्मानित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी थी. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को समय और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए तथा उनके कहे हुए बातों को समाज बहुत ही आदर पूर्वक अनुसरण करता है. इसीलिए शिक्षक को अपने आप में सुधार करने की आवश्यकता है और पहले उन्हें सभी बातों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है. इस अवसर पर अतिथि के रूप में कोऑर्डिनेटर प्रो फरजाना नईम थी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को प्रतिदिन समय – सारणी के अनुसार महाविद्यालय आना है. जल्द ही आप लोगों को आधार लिंक से उपस्थित कराया जाएगा. आप लोग खुश किस्मत हैं, कि हमारे महाविद्यालय में आपका नामांकन हुआ है. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि आप लोगों को सभी कक्षाएं समय- सारणी के अनुसार होगी. आप लोग क्लास में अनुशासन बनाए रखें और सभी लोग कॉलेज यूनिफॉर्म में आएंगे. अगर कोई समस्या है, तो विभाग को समय पर सूचित करें. ताकि आप लोगों को विभाग द्वारा सहयोग किया जा सके. मंच का संचालन सुलेखा हांसदा एवं प्रियंका तिवारी ने किया. इस समारोह में कोऑर्डिनेटर प्रो फरजाना नईम, विभागाध्यक्ष डॉ डॉ विशेश्वर यादव, डॉ श्वेता बागडे, डॉ मीनू वर्मा, प्रो मोइत्री, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो दीपिका कुजूर, माधवी झा,सरिता गगरइ उपस्थित थी. छात्रा सुचित्रा गुहा, सुलेखा हंसदा, प्रियंका तिवारी, राखी कर्मकार, सुमन कुमारी, दीपाली पूर्ति, मुस्कान कुमारी, छात्राओं का मुख्य भूमिका रहा







