बिष्टुपुर थाना कांड संख्या-171/2025, दिनांक-01.12.2025 धारा-331(4)/305(a) BNS कांड का सारांश – वादी के0 श्रीनिवास राव, सिनियर एकाउंटेट, J.M.A STORES PVT. LTD (टाटा मोटर्स डीलर) के द्वारा ऑफिस से अज्ञात चोर के द्वारा लगभग 12 लाख 47 हजार चोरी करने के आरोप में कांड पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक (C.C.R.) के नेतृत्व में कांड उद्दभेदन हेतु एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। फुटेज एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मा की पहचान की गई और संदिग्ध अप्रा० अभि० रवि रंजन से गहन पुछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार किया एवं चोरी हुये नगद रुपयो को चोरी करके ऑफिस में ही छुपाये गये स्थान से कुल 8 लाख 91 हजार 500 रुपये को बरामद कराया गया।
गिरफतार अभियुक्त का नाम –
1. अप्रा० अभि० रवि रंजन उम्र-44 वर्ष पिता-शंभु तिवारी पता- पाँचवा तल्ला दयाल विला दर्जी लाईन रामदास भट्टा थाना-विष्टुपुर जिला-पूर्वी सिंहभुम स्थायी पता- बभनौली पोस्ट-रतनपुर थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला- भोजपुर (बिहार)
बरामद सामानो की सूची –
1. चोरी हुये पैसो में से 8 लाख 91 हजार 500 रुपये नगद
छापामारी दल-
1. पु०नि० आलोक कुमार दुबे, थाना प्रभारी, बिष्टुपुर थाना।
2. पु०अ०नि० रंजीत यादव, बिष्टुपुर थाना।
3. पु०अ०नि० आकाश कुमार पाण्डेय, बिष्टुपुर थाना।
4. पु०अ०नि० पल्लवी कुजुर, बिष्टुपुर थाना।
5. पु०अ०नि० निरज कुमार, बिष्टुपुर थाना।
6. स०अ०नि० गोपाल पाण्डेय, बिष्टुपुर थाना।
7. आरक्षी-301 भीम कुमार, बिष्टपुर थाना।







