CA नरेश केजरीवाल व इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है। छापेमारी में 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये के जेवरात मिले हैं
साथ ही हवाला के सहारे पैसों को विदेश भेजने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। गिरधर केजरीवाल के ठिकानों से 30 लाख रुपये नकद, अजय केजरीवाल के ठिकानों से 10 लाख रुपये और इंदर केजरीवाल के ठिकानों से 25 लाख रुपये नकद और इंदर केजरीवाल के ठिकानों से 55 लाख रुपये के सोना-चांदी के सिक्के मिले हैं।







