झारखंड में ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने की वजह से छात्र सड़कों पर हैं। इस वजह से कई विद्यार्थियों की पढ़ाई रुक गई, कुछ को परीक्षा देने से रोका गया, लेकिन राज्य सरकार बेपरवाह है।
जो सरकार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप तक ना दे सके, उस से कोई क्या उम्मीद रखे? आज जमशेदपुर में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर, इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा।






