प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने कोड़ारकोचा के 34 गरीब असहाय परिवारों के बीच सहयोग कर स्थापना दिवस मनाया

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने कोड़ारकोचा के 34 गरीब असहाय परिवारों के बीच सहयोग कर स्थापना दिवस मनाय

 

पोटका: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) ने अपना स्थापना दिवस पोटका प्रखंड के कोराड़कोचा गांव के जरूरतमंद 34 परिवारों को समर्पित किया। रविवार 30 नवंबर को 30 सदस्यीय टीम द्वारा ग्रामीणों के बीच खुशहाली पैक एवं संपूर्ण सूखा राशन, कपड़े, फर्स्ट एड बॉक्स, दवाइयां, एवं इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन का वितरण किया गया। प्रत्येक पैक में साड़ी, धोती, ब्रेड, बिस्किट, भुजिया, जूस, कॉपी, पेंसिल आदि सामग्री शामिल थीं।

 

सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान देखने को मिली और सभी ने टीम को धन्यवाद दिया। गांव के प्रधान को मेडिकल किट और आवश्यक दवाइयां भी सौंपी गईं।

 

टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि समाचारों के माध्यम से कोराड़कोचा गांव की स्थिति देखने के बाद संस्था ने गांव के विकास में सहयोग का निर्णय लिया था। इस अभियान में बीएसएसआर यूनियन जमशेदपुर चैप्टर का सहयोग रहा।

 

वाइट :अरिजीत सरकार

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई