*_भुइयाडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेघर हुए गरीब परिवारों के पुनर्वास हेतु जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन_* 

*_प्रकाशनार्थ समाचार_*

 

*_भुइयाडीह अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेघर हुए गरीब परिवारों के पुनर्वास हेतु जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन_*

 

जमशेदपुर।

भुइयाडीह क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सैकड़ों गरीब परिवार बेघर हो गए। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर इन परिवारों की त्वरित सहायता और पुनर्वास की मांग को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त महोदय को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

 

जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई में न तो प्रभावितों को पूर्व सूचना दी गई और न ही अपने सामान को सुरक्षित करने का पर्याप्त अवसर मिला। अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते हैं, जिससे उनका बेघर होना मानवीय दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय है।

 

ज्ञापन के माध्यम से जदयू ने जिला प्रशासन से निम्न मांगें रखीं—

 

1. सभी बेघर परिवारों का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए।

 

2. प्रभावितों के लिए राहत शिविर, अस्थायी आवास, भोजन, कंबल और आवश्यक सामग्रियों की तुरंत व्यवस्था की जाए।

 

3. सभी योग्य परिवारों के लिए स्थायी पुनर्वास योजना तुरंत लागू की जाए।

 

4. भविष्य के किसी भी अभियान में पूर्व सूचना, पुनर्वास विकल्प और मानवीय दृष्टिकोण को अनिवार्य किया जाए।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, कन्हैया ओझा, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, प्रदेश युवा नेता हेमंत पाठक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, विजय सिंह, अशोक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, मृत्युंजय शर्मा, विजय सिंह, दर्शन सिंह, अर्जुन यादव, प्रवीण सिंह, लालू गॉड, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, बबलू कुमार, समशाद खान, विनोद राय, ममता सिंह, भारत पांडेय, सुनील सिंह, महावीर साहू, दिलीप प्रजापति, के के शर्मा, अनिल सिंह, त्रिलोचन सिंह, गणेश चंद्रा, गोल्डन पांडेय, एस.डी. पांडेय, हेमंत, मुख्तार अहमद, सरस्वती खामरी, पूजा महानंद, रीना दे, जया भारती, राजन कुजूर, मनोज गुप्ता, परविंदर राम, आनंद मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

जदयू ने जिला प्रशासन से मांग की कि वह मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए बेघर परिवारों के लिए त्वरित राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था करेगा और भविष्य में इस तरह की कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व गरीबों के पुनर्वास की पूर्व से योजना बनाई जानी चाहिए तथा कार्रवाई के जद में आने वाले परिवारों को पूर्व में ही सूचित कर संवाद स्थापित कर कोई कार्रवाई करने के लिए कदम बढ़ाए जाना चाहिए।

 

जदयू ने कहा कि यदि गरीबों को शीघ्र पुनर्वास की व्यवस्था नहीं कराई जाती है और आगामी दिनों में इस तरह की कार्रवाई फिर से दोहराई जाएगी तो जदयू गरीब गुरबा लोगों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई