चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से अंधविश्वास के कारण हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है।

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से अंधविश्वास के कारण हत्या का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना करने के संदेह में 46 वर्षीय आदिवासी महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रेंदाई सुम्भरुई के रूप में हुई है। घटना कराइकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस को महिला की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बहमन तुती ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई