भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर “Sardar@150 Unity March” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान मेरा युवा भारत (MY Bharat) के माध्यम से पूरे देश में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र-निर्माण के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करना है। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनभागीदारी आधारित विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है
इस अभियान की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा MY Bharat पोर्टल पर की गई। डिजिटल चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं Sardar@150 Young Leaders Program का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत चयनित 150 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा में सम्मिलित होंगे।
पूर्वी सिंघभुम जिले में कार्यक्रम
पूर्वी सिंघभुम जिला में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में दो जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनकी अध्यक्षता माननीय सांसद श्री विद्युत वरन महतो जी करेंगे।
1. पहली पदयात्रा 26 नवंबर 2025 को सरदार पटेल स्मारक के निकट पुलिस चौकी के परिसर से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल से N मार्ग से होते हुए आउटर सरकार रोड से पुनः पुलिस चौकी खारकई ब्रीज के परिसर में समाप्त होगी.
2. दूसरी पदयात्रा 28 नवंबर 2025 को पटमदा में आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय पदयात्रा
जिला स्तरीय कार्यक्रमों के उपरांत राष्ट्र स्तरीय पदयात्रा गुजरात के करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया) तक लगभग 150 किलोमीटर तक की जाएगी। देशभर से चयनित युवा इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होंगे, जहाँ 150 पड़ावों पर सरदार पटेल के योगदान एवं देश की सांस्कृतिक एकता पर आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
पंजीकरण
सभी इच्छुक युवा MY Bharat Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल का हिस्सा बन सकते हैं.
https://mybharat.gov.in/pages/unity_march
अंतिम संदेश
यह अभियान केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का जन आंदोलन है। हम धनबाद के सभी युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील करते हैं कि वे बढ़-चढ़कर इस राष्ट्रीय योगदान में सहभागी बनें।
जारीकर्ताः
जिला युवा अधिकारी, जमशेदपुर
मेरा युवा भारत / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार




