*राँची।* झारखण्ड राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आने वाले कुछ दिनों में ठंड और धुंध की मार महसूस होने वाली हैं।

  1. *राँची।* झारखण्ड राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आने वाले कुछ दिनों में ठंड और धुंध की मार महसूस होने वाली हैं

 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम स्थिर रहेगा। कई जिलों में सुबह-शाम हल्की धुंध छा सकती है और आंशिक बादलों के आसार भी हैं।

 

मौसम विभाग ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात का पारा लगातार गिर रहा हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ रही हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 नवंबर के बीच रात का तापमान और गिर सकता हैं। सुबह हल्की धुंध छाने के संकेत है, जिससे ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर शहरों की तुलना में अधिक महसूस होगा।

Leave a Comment