ब्रेकिंग न्यूज़ — मांडर टोल प्लाजा पर फिर लापरवाही उजागर!
मांडर : टोल प्लाजा से एक और बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर टोल प्लाजा से गुजर रहे स्थानीय पत्रकार एमडी गुफरान आलम के साथ एक गंभीर हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, जब वे बाइक से टोल प्लाजा पार कर रहे थे, उसी दौरान टोल प्लाजा ऑफिस के पास फैले लोहे के तार से बने घेराबंदी के तार उनके गले में फंस गया, जिससे उनका बाइक अनियंत्रित हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि उन्होंने संभलते हुए गिरने से खुद को बचा लिया, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल कर्मियों की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बनी है। टोल प्लाजा परिसर में लोहे का तार रोड की ओर बिखरा हुआ पड़ा था, जिससे कभी भी किसी की जान जा सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मांडर टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाए, और ऐसी लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
लोगों का कहना है कि जब टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी टोल प्रबंधन की बनती है।




