आज मुसाबनी के फॉरेस्ट ब्लॉक में भाजपा की चुनावी बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी शामिल हुए.लोगों का उत्साह घाटशिला में बदलाव का स्पष्ट संकेत दे रहा था।
झारखंड की तथाकथित अबुआ सरकार ने बार-बार, लगातार युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों एवं मूलवासियों को ठगने का काम किया है।
नगड़ी, सिरमटोली, भोगनाडीह से लेकर चाईबासा तक, जब कभी भी, आदिवासी समाज ने अपने हक एवं अधिकार के लिए आवाज उठाई है, उन्हें लाठी-डंडों के सहारे खामोश करने का प्रयास किया गया है। घाटशिला की जनता इस तानाशाही का माकूल जवाब देगी।
इस कार्यक्रम में देवघर के पूर्व विधायक श्री नारायण दास एवं वीर सिदो कान्हू के वंशज श्री मंडल मुर्मू समेत भाजपा परिवार के कई साथी एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।






