सरायकेला। जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के चेतानपुरा गांव में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी ही बहन और जीजा पर चाकू से हमला कर दिया।

सरायकेला। जिले के सीनी ओपी क्षेत्र के चेतानपुरा गांव में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी ही बहन और जीजा पर चाकू से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, डोलानडीह गांव निवासी कुश पाड़ेया और उनकी पत्नी बुधनी अपने खेत में पानी के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने चेतानपुरा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान बुधनी का भाई बासिल मेलगांडी आपा खो बैठा और विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से हमला कर दिया।

हमले में कुश पाड़ेया के पेट और सीने में गंभीर चोट आई, जबकि बुधनी को हाथ और कंधे में चोटें लगी हैं। सूचना मिलते ही सीनी ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।