विधायक सरयू राय ने किया साई सूरज आश्रम छठ घाट का उद्घाटन

विधायक सरयू राय ने किया साई सूरज आश्रम छठ घाट का उद्घाटन

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने आज मानगो पोस्ट ऑफिस रोड गौड़ बस्ती स्थित साई सूरज आश्रम छठ घाट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन जदयू मांगो थाना अध्यक्ष लालू गौड़ एवं नगर सचिव दीपक गौड़ की देखरेख में संपन्न हुआ।

स्थानीय निवासियों ने घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री सरयू राय और जदयू कार्यकर्ताओं का आभार जताया। लोगों ने कहा कि जदयू नेताओं के सतत प्रयास से इस वर्ष जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र के सभी घाटों पर सफाई, घेराबंदी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को छठ पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, उलीडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, संतोष भगत, नीरज साहू, मनोज गुप्ता, अशोक सिंह, परविंदर राम, किशन गौड़, सुदामा गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।