जमशेदपुर पुलिस की सुजीत-प्रिंस गिरोह से मुठभेड़, बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद

जमशेदपुर पुलिस की सुजीत-प्रिंस गिरोह से मुठभेड़, बाल-बाल बचे डीएसपी भोला प्रसाद

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में सोमवार देर रात पुलिस और कुख्यात सुजीत सिंह–प्रिंस खान गिरोह के शूटरों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बेहतरीन सूझबूझ और साहस का परिचय दिया।

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ से पहले गिरोह के शूटर एक क्वार्टर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुलिस की दबिश पड़ते ही अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर करीब तीन राउंड गोलियां दागीं। इस दौरान मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए।

गोलीबारी का जवाब देते हुए पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक शूटर रवि महानंद उर्फ गोपाल के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने कई खोखे, शराब की बोतलें और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस अब घायल अपराधी से गिरोह की गतिविधियों, छिपने के ठिकानों और हथियारों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

 

बताया जा रहा है कि गिरोह के बाकी सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य इलाके में छिपे हुए हैं। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।