एनकाउंटर,अपराधी की पैर पर लगी गोली,

एनकाउंटर,अपराधी की पैर पर लगी गोली,
जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां रंगदारी के एक मामले में पुलिस और अपराधी के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी. सूत्रों के अनुसार, जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस टीम जैसे ही छापेमारी करने पहुँची, अपराधी गोपाल ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. मुठभेड़ के दौरान गोपाल के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. घटना स्थल पर सिटी एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी स्वयं मौजूद थे. पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार, व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी ‘प्रिंस खान’ नाम के गैंगस्टर के नाम पर मांगी गई थी. इसी मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगाने का भी आरोप है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अब बाकी फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।